Tuesday, 29 June 2010

भारतीय राजनीति मेरे अनुसार

 हम भारत देश के नागरिक कहने को तो  १९४७ मैं आजाद हो गए थे |फिर हम एक व्यवस्था लाये जिसे हम लोकतंत्र कहते हैं जिसके अंतर्गत हम चुनाव करते हैं और ५ साल के लिए फिर से गुलाम की जिन्दगी जीते हैं और अपने सभी अधिकारों को बाहुबलियों और कुछ पड़े लिखे अर्थशास्त्रियों को सोंप देते हैं जो हमारे सभी फैसले लेते हैं| अभी उन्होंने पेट्रोल के रेट बड़ा दिए और दलील दी की तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है अगर हम व्यवस्था पर को देखे तो कुछ इस तरह से पेट्रोल के रेट तय होते हैं Basic Price = Rs 21.93 +Excise duty = Rs 14.35 +Education Tax = Rs 0.43 +Dealer commission = Rs 1.05 +VAT = Rs 5.5 +Crude Oil Custom duty = Rs 1.1 +Petrol Custom = Rs 1.54 +Transportation Charge = Rs 6.00
Total price = Rs 51.90 अब दीखता है के २४ रूपए  हम टैक्स देते हैं लेकिन वो टैक्स नहीं कम करेंगे और घाटे को पूरा करेंगे और आम आदमी के  स्वास्थ्य से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन तेल कंपनियों का स्वास्थ्य ठीक  होना चाहिए
   टी वी  पर कभी रोनाल्डो और धोनी कहते हैं की फलां फलां कम्पनी   का तेल लीजिये | लेकिन मुझे तो  जब तेल की आवशयकता  होती है तो  मैं पेट्रोल डलवाता हूँ न की h .p और indian oil लेकिन उस विज्ञापन पर हो रहा खर्चा भी मुझे ही देना पड़ता है
        हमारे देश के कृषि मंत्री श्री शरद पंवार ने कभी ही शायद बढती कीमतों पर बयान दिया हो और भारत मैं कृषि के स्तर  को उठाने की बात की हो लेकिन i p l का स्तर उठाने के लिए वो दिन रात एक कर देते हैं | कमोडिटी एक्सचेंज जिसमे व्यापर तो  १० लाख टन का हुआ लेकिन असल  २००० टन मॉल का हस्तांतरण हुआ और शायद ही किसी किसान को उसकी उगाई हुई फसल पर हो रहे इस व्यापर का ज्ञान होगा | जो की महंगाई का सबसे बड़ा कारण है  चीनी की काला बाजारी स्टॉक को उजागर करना तो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता क विदर्ब मैं किसान मर रहा है लेकिन ऑस्ट्रलियन p.m हॉवर्ड का i.c.c का उपाद्यक्ष  और खुद अद्द्यक्ष  बनना ज्यादा महत्त्व रखता है | पता नहीं सरकार उन्हें क्रिकेट मिनिस्टर क्यों नहीं बना देती और सबको पता है के उनसे ज्यादा क्रिकेट के  नियम एक गाँव मैं रहने वाला बच्चा जानता होगा.. |
  अब हमारे देश के  परधान मंत्री   श्री मनमोहन सिंह जी जो के जाने माने अर्थशास्त्री हैं लेकिन आम आदमी का अर्थशास्त्र उन्हें समझ मैं नहीं आता वो  तो  सिर्फ विदेशी मुद्रा कोष को बढ़ाना  और भारत को अंतरराष्ट्रीय  बाजार बनाने मैं विश्वास रखते हैं लेकिन उस  अंतरराष्ट्रीय बाजार मैं  सिर्फ उच्च आय वर्ग वाले ही भागीदार होंगे. अमरीका और सोनिया के सामने वो हमेशा ही लाचार दिखते हैं | पता नहीं क्यों वो  84 दंगो  के लिए बार बार माफ़ी मांग रहे हैं जैसे क़त्ल उन्होंने ही किये हैं और असली आरोपी उनकी सरकार के अन्दर मिनिस्टर हैं और वो जानते हैं की तेल की कीमते कम करने से सभी आम उपभोग की वस्तुओं के मूल्य कम हो जायेंगे और जहाँ तक सरकार के कोष का सवाल है वो तो 3g और विदेशो मैं पड़े काले धन  से भी भरा जा सकता है लेकिन उसके बारे मैं कोई पर्यास नहीं किया जाता |
अब बात हमारे देश की राष्ट्रपति वयवस्था की हमारे राष्ट्रपति का जिक्र यां तो अफजल की फांसी के मामले मैं या किसी मिग विमान की सवारी करते हुए ही आता है . हमारे देश मैं राष्ट्रपति का किरदार बिलकुल धृतरास्त्र  की तरह है .जो देखता तो सब कुछ है कुछ कर भी सकता है लेकिन करता नहीं है .

अब बात हमारे  देश की सबसे बड़ी दो पार्टियों की
कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ सिर्फ चुनाव के ही समय पर रहता है चुनाव के बाद उस हाथ के तेवर कुछ और हो जाते हैं अगर चुनाव १ साल बाद होते तो ये हाथ शायद हमेशा ही आम आदमी के साथ रहता लेकिन अब उस हाथ को आम आदमी की लाचारी कम और तेल कंपनियों की लाचारी आधिक दिखती है तेल कंपनियों  का प्रोफिट आम आदमी के साथ शयेर नहीं किया जा सकता लेकिन घाटा जरूर शयेर किया जाता है  

अब बात भारतीय जनता पार्टी  की सारा देश जानता  है के मानसून आने वाला है और पंजाब मैं लाखों टन अनाज खुले मैं सड्ड  रहा है जो की कई लाख करोड का है  लेकिन वोह इतना जरुरी  नहीं है बल्कि यह जरुरी  है की महारास्त्र सरकार ने ipl से ३० लाख टैक्स क्यों नहीं लिया और इस बात पर हम संसद की कार्यवाही भी कई दिनों तक जाम कर सकते हैं जबकि  पंजाब मैं उन्ही की गठ्बंदन सरकार है  
लेफ्ट वैसे तो  महंगाई का विरोध करता है लेकिन अपने राज्य का तेल पर लगने वाला  5 .5 रुपए का टैक्स कम नहीं करेगा
                              इसके इलावा भी भारत मैं कई ऐसे नेता हैं जो किसी जाती और राज्य की राजनीती ही करना चाहते हैं क्योंकि  अनपढ़  दलित जनता को बहकाना आसान है इसलिए वो  अपने और अपनी पार्टी के संरक्षकों के बुत्त बनवाने मैं जनता का १६००० करोड रुपए खर्च कर देती हैं जहाँ दलितों के घरों मैं १ दिन मैं ४ से ५ घंटे ही लाइट आती है और अपने राज्य के हितों की बात करकर लोगों को बहकाना तो और भी आसान है तुम्हारे  हक तुम्हारे  ही देश के लोग छीन रहे हैं यह कह दीजिये खाली लोग आपके साथ हमेशा ही चलने के लिए तत्पर रहेंगे  |  

अभी तक तो  सुना है के भारत मैं विचारों की आज़ादी है और मैं यह अपने विचार लिख रहा हूँ मेरा उद्देश्य किसी को आहत करने का नहीं है और न ही मैं कोई नेता या रिपोर्टर हूँ मैं तो लोगों को समझ मे आने  वाली भाषा मैं अपने विचार कहने चाहता हूँ बल्कि मैं चाहता हूँ की हम सब इस व्यवस्था पर फिर से सोचें .       
धन्यवाद  अपना कीमती समय इस लेख पर नष्ट करने के  लिए 
आपका गुरपाल गिल

1 comment:

  1. हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
    कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें

    ReplyDelete