भारत जैसे विकासशील देश मैं शिक्षा के क्षेत्र मैं चल रही अव्यवस्थाओं पर प्रकाश डालने के लिए मैं यह लेख लिख रहा हूँ |हमारे देश मैं २८ राज्य हैं और हर राज्य का अपनी अलग शिक्षा व्यवस्था है और इसके इलावा c b s e और icse भी हैं| लेकिन नम्बरिंग सिस्टम अलग अलग हैं| उत्तर प्रदेश यां उत्तराखंड का topper 85% मार्क्स ले कर आता है जबकि cbse बोर्ड मैं यह नंबर बहुतायत मैं होते हैं | इसका फर्क जब बच्चा उच्च शिक्षा के लिए जाता है तब पड़ता है | श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कोम्मेर्स मैं 96% से अधिक नम्बर लाने वाले बच्चों का ही ऐडमिशन होता है तो क्या एक स्टेट का टॉपर भी इस कॉलेज मैं ऐडमिशन के लायक भी नहीं है ?? इसके इलावा हम बच्चों को प्राथमिक और मिड्डल लेवल एजुकेशंन मैं कई इस तरह के सब्जेक्ट पडाते है जो शायद ही उनकी जिंदगी मैं कभी काम आयें या उनको इस प्रित्स्पर्धा के युग मैं सहायता करें | हमारे देश की हाएर लेवल यूनीवरसटी भी इस व्यवस्था को बड़ाने मैं कोई कम योगदान नहीं दे रही है | एक तो आप distance एजुकेशंन के नाम पर कहीं से भी बिना कुछ ज्यादा प्रयास के डिग्री ले सकते हैं और आप को डिग्री लेने के लिए ज्यादा पड़ना भी नहीं पड़ेगा भारत मैं bechlor डिग्री कोर्सेस मैं 10% बच्चे ही text books से पड़ते हैं नहीं तो मॉडल पेपर कुंजी आदि कई प्रकार की 80 यां 100 पजे की छोटी किताबें मिल जाएँगी और आप पास भी निश्चित ही हो जायेंगे| मुझे कहते हुए दुःख हो रहा है के जितना आसान हमारे देश मैं m b a करना है शायद ही किसी देश मैं होगा | हमारे देश मैं कई यूनीवरसटी के तो 97% तक m. b. a. के रिजल्ट होते हैं और जब ऐसे m b a मार्केट मैं आते हैं जिन्हें शायद ही bussiness activities की 10% भी knowldge होती है तो उन्हें सिखाने मैं compony का काफी समय ख़राब होता है | हमारे देश मैं आप बिना पड़े भी master of bussiness adminesstration बन सकते हैं लेकिन मैं जानना चाहता हूँ के फिर हम howard और oxford university के बच्चों से खुद को कैसे compare कर सकते हैं वो जो उस विषय की 800 से 1600 पेज की textbook पड़ते हैं और हम जो 80 पेज की बुक पड़ते हैं | हमारे देश मैं knowldge उतनी आवश्यक नहीं है जितनी डिग्री तो हम ३ idiots जैसे फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार क्यों दे देते है जिसका मकसद ही लोगों मैं रिजल्ट से ज्यादा सीखने की भावना जाग्रत करना है | हम विकसित होना चाहते हैं लेकिन अपनी सोच को विकसित नहीं करना चाहते |वैसे भी हमारे यहाँ राज्य स्तरीय universities मैं सिर्फ ज्यादा लिखने के कारण भी आप पास होने के साथ साथ अच्छे नंबर भी ला सकते हैं भले ही आप को उस subject मैं कुछ नहीं आता हो | तो पता नहीं ये बात universities के संचालकों को क्यों समझ मैं नहीं आती | अगर बात एंट्रंस एक्साम की कर लें तो हर bussiness लेवल के एंट्रंस एक्साम मैं ज्यादातर resioning और verbal इंग्लिश यां general knowldge और maths ही पूछी जाती है | तो फिर हम १२th और graduation के लेवल मैं इतनी कोम्मेर्स क्यों पड़ते हैं जो हमे bussiness के course मैं admission भी नहीं दिला सकती | अभी कुछ दिन पहले ही श्री कपिल सिब्बल ने एक बोर्ड की बात की जो के हो जाए तो बहुत ही सही है लेकिन ये लागू कब होगी ये पता नहीं | लेकिन ये शिक्षा के क्षेत्र मैं असमानता को दूर करने के लिए एक सराहनीय कदम हैं | लेकिन फिर भी हमे डिग्री बाटने से ज्यादा knowldge बाटने की तरफ ध्यान देना चाहिए | आप सोचते होंगे के मैं जब भी लिखता हूँ सिस्टम की आलोचना ही करता हूँ लेकिन जो सही है वह तो आप सब जानते हैं लेकिन गलत को गलत कहना चाहिए और समय पर कहना चाहिए नहीं तो वो भयावह रूप ले सकता है | और मैं तो सिर्फ आपको अव्यवस्थाओं से जागरूक करना चाहता हूँ | मेरे लिखने से शिक्षा व्यवस्था नहीं बदलेगी यह मैं जनता हूँ लेकिन मैं आपका पड़ने के नजरिये को शायद कुछ हद तक बदल सकता हूँ |
गुरपाल गिल
No comments:
Post a Comment